चीनी सरकारी मीडिया ने चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के उप-निदेशक हू झेनजियांग के हवाले से कहा है कि सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के विमान में सवार सभी 132 यात्रियों व क्रू सदस्यों की मौत हो चुकी है। उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि टीम ने घटनास्थल से 120 मृतकों के डीएनए की पहचान की है।