'द गार्डियन' के मुताबिक, चीन के हुबेई प्रांत में अपार्टमेंट जैसी एक 26-मंज़िला इमारत में दुनिया का सबसे बड़ा सूअर फार्म खोला गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें एक साल में 12 लाख सूअरों को मारने की क्षमता है। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा है कि इतने बड़े फार्म ने किसी बड़ी बीमारी के प्रकोप की आशंका को बढ़ा दिया है।