चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, चैंगशा शहर में एक गगनचुंबी इमारत में भीषण आग लग गई है। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और सरकारी मीडिया ने बताया है कि हताहतों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सरकारी ब्रॉडकास्टर 'सीसीटीवी' ने बताया कि दर्जनों फ्लोर बुरी तरह से जल रहे हैं।