चीन में दीवार गंदी करने पर पिता ने बेटे को दी खुद कमाकर उसे ठीक कराने की सज़ा

चीन के एक शख्स ने अपने 8 वर्षीय बेटे को स्कूल की दीवार गंदी करने पर उसे (बेटे) दीवार ठीक कराने के लिए खुद कमाने की सज़ा दी है। शख्स के बेटे ने सड़क के किनारे गिटार बजाकर व गाना गाकर फंड जमा किया। शख्स ने कहा, "बेटे ने 3 दिनों तक 1-1 घंटे परफॉर्म कर पैसे जुटा लिए हैं।"