inshorts

चीन में देखे गए 'इंद्रधनुषी रंग के बादल', तस्वीर हुई वायरल

चीन के हाइको शहर में हाल ही में इंद्रधनुषी रंगों वाली बादलों की संरचना देखी गई जिसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गए हैं। बादलों की इस असामान्य संरचना को स्कार्फ क्लाउड या पेलियस क्लाउड कहा जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह के स्कार्फ क्लाउड सामान्यतया थोड़े समय के लिए ही रहते हैं।