inshorts

चीन में लॉन्च होने के 2 माह बाद भारत में आईफोन 14 बनाना शुरू करेगी एप्पल: रिपोर्ट

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, चीन में आईफोन 14 के लॉन्च होने के 2 महीने बाद एप्पल इसे भारत में बनाना शुरू करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने भारत में नए आईफोन्स के प्रोडक्शन के लिए टाइम गैप कम करने का लक्ष्य रखा है। बकौल रिपोर्ट, भारत में पहले आईफोन 14 का प्रोडक्शन अक्टूबर या नवंबर तक पूरा होने की संभावना है।