दिल्ली पुलिस (स्पेशल सेल) ने मंगलवार को न्यूज़क्लिक और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 ठिकानों पर तलाशी के बाद पोर्टल का दफ्तर सील कर दिया। पुलिस ने चीनी फंडिंग के आरोप में न्यूज़क्लिक के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज एक केस के सिलसिले में यह तलाशी ली थी। इससे पहले ईडी ने भी न्यूज़क्लिक के ठिकानों की तलाशी ली थी।