दिल्ली पुलिस ने बताया है कि उसने यूएपीए के तहत दर्ज केस के सिलसिले में छापेमारी के बाद न्यूज़क्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया है। चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के बीच ईडी व दिल्ली पुलिस ने न्यूज़क्लिक के ठिकानों की तलाशी ली थी।