गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय ने भारत में बड़ी संख्या में चीन से संबंध रखने वाली शेल कंपनियों के इनकॉर्पोरेशन में शामिल रैकेट के मास्टरमाइंड माने जाने वाले एक शख्स को गया (बिहार) में गिरफ्तार किया है। डोर्स्टे नामक यह आरोपी भारत से भागने की कोशिश कर रहा था। हाल ही में अधिकारियों ने इस संबंध में कई छापेमारियां की थीं।