चीन-भारत द्विपक्षीय संबंधों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा है: चीनी विदेश मंत्री

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सीमा संबंधी मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा, "चीन और भारत के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में कुछ मुश्किलें आई हैं जो दोनों देशों और उनके लोगों के बुनियादी हित में नहीं है।" उन्होंने कहा कि कुछ ताकतों ने हमेशा चीन और भारत के बीच तनाव पैदा करने का प्रयास किया है।