inshorts

चीनी कंपनियों ने हाल में भारत के किसी हाईवे प्रोजेक्ट में निवेश नहीं किया: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, हाल में चीन की किसी भी कंपनी ने भारत के हाईवे निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश नहीं किया है। चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच जुलाई 2020 में उन्होंने कहा था कि चीन को भारत के किसी हाईवे प्रोजेक्ट में निवेश की मंज़ूरी नहीं मिलेगी। इनमें जॉइंट वेंचर वाले प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।