inshorts

चीनी कंपनी ने ठेका खत्म करने पर मांगा ₹279 करोड़ हर्जाना, भारतीय रेलवे ने किया काउंटर क्लेम

एक चीनी कंपनी ने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में सिग्नलिंग व टेलीकॉम सिस्टम्स लगाने का ₹471 करोड़ का ठेका खत्म करने को लेकर भारतीय रेलवे से ₹279 करोड़ हर्जाना मांगा है। वहीं, रेलवे ने ₹71 करोड़ हर्जाने का काउंटर क्लेम किया है। यह ठेका लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ने के बीच 2020 में खत्म किया गया था।