विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन के सीमावर्ती डालियान पोर्ट से उत्तर कोरिया को आवश्यक कोविड-19 सहायता भेजने की घोषणा की है। इससे पहले डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सितंबर में उत्तर कोरिया में 40,000 से अधिक लोगों की कोविड-19 जांच की गई थी लेकिन वहां संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला।