चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक विकास कोष में अतिरिक्त $1 बिलियन देने का किया एलान
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग कोष के लिए अतिरिक्त $1 बिलियन देने का एलान किया है। शी ने 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने के एक दिन बाद डिजिटल माध्यम से वैश्विक विकास पर एक उच्च स्तरीय वार्ता की। शी ने बैठक में कहा, "चीन वैश्विक विकास सहयोग के लिए और संसाधन आवंटित करेगा।"