तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए घोषित हुई पाकिस्तान की टीम पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "चीफ सिलेक्टर का चीप सिलेक्शन।" गौरतलब है कि आमिर ने दिसंबर 2020 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के तत्कालीन प्रबंधन के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था।