चुनाव आयोग के साथ बैठक में नहीं कहा कि 'देश की कोविड स्थिति चिंताजनक नहीं है': सरकार

सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को 'गलत, निराधार व भ्रामक' बताया है जिसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुनाव आयोग के साथ बैठक के दौरान सुझाव दिया कि 'भारत में कोविड-19 स्थिति चिंताजनक नहीं है'। बकौल सरकार, चुनाव आयोग को देश में कोविड-19 के साथ-साथ ओमीक्रॉन संक्रमण के फैलने की स्थिति की पूरी जानकारी दी गई।