चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित की हैं। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7-चरणों में मतदान होगा जबकि पंजाब, उत्तराखंड व गोवा में 14 फरवरी को एक-चरण में मतदान होगा। मणिपुर में 27 फरवरी व 3 मार्च को दो चरणों में मतदान होगा। सभी जगह 10 मार्च को मतगणना होगी।