चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत व दिलीप घोष को जारी किया कारण बताओ नोटिस
चुनाव आयोग ने कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के फेसबुक अकाउंट से किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, 'ममता बनर्जी जहां जाती हैं खुद को वहां की बेटी कहती हैं, वह अपने पिता की पहचान करें' बयान को लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष को भी नोटिस भेजा गया है।