चुनाव के बाद देश में मुसलमानों पर हमले बढ़े, क्या संघ परिवार बदला ले रहा है?: ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 'X' पर लिखा है, "लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देश के कई हिस्सों में मुसलमानों पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं।" उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश में 2 मौलानाओं की हत्या कर दी गई और छत्तीसगढ़ में 2 मुसलमानों को लिंच कर दिया गया। क्या संघ परिवार मुसलमानों से बदला ले रहा है?"