चुनाव कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है, यह पार्टियों के बीच लड़े जाते हैं: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कहा है कि यह ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है। उन्होंने कहा है कि चुनाव पार्टियों और व्यक्तियों के बीच होते हैं। बकौल रमेश, चुनाव पार्टियों की विचारधारा और घोषणापत्र के आधार पर लड़े जाते हैं और कौन मुख्यमंत्री बनेगा या बनेगी? यह चुनाव के बाद पता चलेगा।