inshorts

चुनाव से पहले यूपी सरकार ने विधानसभा में पेश किया ₹8,479 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट

यूपी सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच चालू वित्तीय वर्ष के लिए ₹8,479.53 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के 4 महीनों (अप्रैल से जुलाई) के लिए ₹1,68,903.23 करोड़ का लेखानुदान भी प्रस्तुत किया। गौरतलब है, 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।