उत्तर प्रदेश की फाज़िलनगर विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा है, "चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।" उन्होंने कहा, "जनादेश का सम्मान करता हूं। सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई।" गौरतलब है मौर्य चुनाव से पहले बीजेपी का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।