चुनावी बॉन्ड की सभी जानकारियों का खुलासा करे एसबीआई, चुनिंदा जानकारियां न दे: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एसबीआई से कहा कि वह बॉन्ड नंबर समेत चुनावी बॉन्ड की सभी जानकारियों का खुलासा करे और उसे चुनिंदा जानकारियां नहीं देनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि एसबीआई गुरुवार तक हलफनामा दायर कर बताए कि उसने कोई जानकारी नहीं छिपाई है। एसबीआई ने कहा कि वह आदेश का पालन कर सभी जानकारियां सौंपेगा।