चुप नहीं बैठूंगा, सभी का पर्दाफाश करूंगा: पुणे पोर्शा हादसे को लेकर गिरफ्तार हुआ डॉक्टर
पुणे (महाराष्ट्र) में रिश्वत लेकर पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल बदलवाने को लेकर गिरफ्तार हुए ससून अस्पताल के डॉक्टर अजय तावड़े ने कहा है कि वह चुप नहीं बैठेंगे और सभी का पर्दाफाश करेंगे। पुलिस ने तावरे के बयान के आधार पर एक बिचौलिए को पकड़ा है। तावरे ने एक राजनेता का भी नाम लिया है।