inshorts

चूड़ी पहने हिंदू और क्रॉस पहने ईसाई लड़कियों को बाहर नहीं भेजा गया: हिजाब केस में वकील

कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान वरिष्ठ वकील रविवर्मा कुमार ने कहा, "सरकार अकेले हिजाब को क्यों मुद्दा बना रही है?" उन्होंने आगे कहा, "चूड़ियां पहने हिंदू लड़कियों और क्रॉस पहनने वाली ईसाई लड़कियों को स्कूल से बाहर नहीं भेजा जाता।"