inshorts

चूहे को पानी में डुबोकर मारने के आरोप में यूपी में शख्स के खिलाफ की गई शिकायत

बदायूं (यूपी) में शुक्रवार को चूहे को पानी में डुबोकर मारने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई। 'पीपल फॉर ऐनिमल' के ज़िलाध्यक्ष विकेंद्र के अनुसार, शख्स ने चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर उसे नाले में फेंक दिया था जिसे उन्होंने निकाला। बकौल पुलिस, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी से पूछताछ की गई।