चूहों की समस्या से निपटने के लिए न्यूयॉर्क शहर ने निकाली नौकरी, ₹1.3 करोड़ तक का मिलेगा वेतन

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक ऐडम्स के ऑफिस ने शहर में चूहों की समस्या से निपटने के लिए 'डायरेक्टर ऑफ रोडेंट मिटिगेशन' नाम से नौकरी निकाली है। इसके लिए $170,000 (₹1.3 करोड़) तक का वेतन मिलेगा। विज्ञापन के मुताबिक, अच्छा कैंडिडेट 'कुछ हद तक खून का प्यासा' होना चाहिए और 'चूहों की सामूहिक हत्या' जैसे उपायों के लिए तैयार रहे।