चूहों ने कुतरी ज़िला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव की नाक: यूपी में मृतक युवक के परिजन

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में सड़क हादसे में मारे गए एक 21-वर्षीय युवक के परिजन ने ज़िला अस्पताल की मोर्चरी में रखे उसके शव की नाक चूहों द्वारा कुतरे जाने का दावा किया है। परिजन ने शव ठीक से ना रखने का आरोप लगाकर सीएमओ ऑफिस में हंगामा भी किया। सीएमओ डॉक्टर आशुतोष दुबे ने जांच के लिए समिति बनाई है।