चेन्नई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर के लिए 30 मिनट तक इंतज़ार करना पड़ा: एअर इंडिया से खुशबू सुंदर
अभिनेत्री-बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की असुविधाओं की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, "आपके पास घुटने की चोट वाले यात्री के लिए व्हीलचेयर तक नहीं।" उन्होंने लिखा, "मुझे लिगामेंट की चोट के बावजूद व्हीलचेयर के लिए 30-मिनट इंतज़ार करना पड़ा।" एअर इंडिया ने खुशबू से उनके खराब अनुभव के लिए माफी मांगी है।