चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चेन्नई में 13 साल बाद हराया
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2023 में शनिवार को चेन्नई में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 6 विकेट से हरा दिया। सीएसके ने चेपॉक स्टेडियम (चेन्नई) में 2010 के बाद पहली बार एमआई के खिलाफ जीत दर्ज की है। वहीं, आईपीएल 2023 में सीएसके ने एमआई को दोनों मैचों में हराया है और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।