चेन्नई-मुंबई फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित
चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई है। फ्लाइट में करीब 172 यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया है और फ्लाइट की जांच जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, फ्लाइट शनिवार सुबह 8:45 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड की।