फुटबॉल क्लब चेल्सी के रूसी मालिक रोमन अब्रामोविच ने क्लब का नियंत्रण छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा क्लब के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए हैं। मैं इन मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हूं। इसलिए मैं चेल्सी के चैरिटेबल फाउंडेशन के ट्रस्टियों को चेल्सी एफसी का नेतृत्व और देखभाल सौंप रहा हूं।"