inshorts

चेहरे पर मास्क की जगह थॉन्ग पहनने वाले शख्स को अमेरिका में फ्लाइट से उतारा गया

अमेरिकी विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस ने मास्क की जगह चेहरे पर थॉन्ग (अंतरंग वस्त्र) पहनकर बैठे अमेरिकी शख्स ऐडम जेन को फ्लाइट से उतार दिया। बकौल ऐडम, वह कई बार इस तरह फ्लाइट्स में बैठे हैं और उन्हें कभी नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा, "अमेरिका में जो भी बदलाव हुए हैं उनकी शुरुआत आम लोगों ने ही की है।"