इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के शतक जड़ने के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने कहा कि बाबर की क्लास दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ से बेहतर है। उन्होंने कहा, "चेज़ करने की जो खासियत कभी विराट कोहली की हुआ करती थी, उसे बाबर ने दोहराया है। उनके खेलने का स्टाइल शानदार है।"