चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में ही आयोजित होगी: पीसीबी अध्यक्ष
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तय समय पर पाकिस्तान में ही आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि आईसीसी का एक दल टूर्नामेंट की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचेगा। नकवी के मुताबिक, यह दल टूर्नामेंट की तैयारियों को देखने के लिए कराची, लाहौर और रावलपिंडी का दौरा करेगा।