चॉकलेट न मिलने पर ऑटिज़्म से पीड़ित युवक ने की थी गुरुग्राम के होटल में बम होने की झूठी कॉल

पुलिस ने बताया है कि काउंसलर द्वारा वादा करने के बाद चॉकलेट न देने पर ऑटिज़्म से पीड़ित 24-वर्षीय युवक ने गुरुग्राम (हरियाणा) के 5-स्टार होटल द लीला में बम होने की झूठी कॉल की थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बकौल पुलिस, देखा जाएगा कि ऑटिज़्म से पीड़ित आरोपी पर क्या कार्रवाई की जा सकती है।