चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए इंग्लिश स्पिनर जैक लीच
इंग्लिश स्पिनर जैक लीच चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीच को पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी और बुधवार को उन्होंने अभ्यास भी नहीं किया। गौरतलब है कि 2 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।