गोरखपुर (यूपी) के एसपी विपिन टाडा ने बताया है कि रेड के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई के बाद जान गंवाने वाले कारोबारी मनीष गुप्ता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कोमा से उनकी मौत होने का पता चला है। बकौल एसपी, रिपोर्ट में मनीष की दाहिनी कोहनी, माथे और आंख के पास चोट की बात कही गई है।