ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में एक चोर ने जैन मंदिर से अष्टधातु की छह मूर्तियां व दान पेटी से रुपए चुरा लिए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें चोरी से पहले आरोपी मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।