चोर होने के शक में कूड़ा बीनने वाले शख्स की हत्या करने के आरोप में गुजरात में 7 लोग अरेस्ट
सूरत (गुजरात) की एक रिहायशी सोसायटी के 7 निवासियों को कूड़ा बीनने वाले एक व्यक्ति को चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतक को सुरक्षा गार्ड ने सोसायटी में घुसते हुए पकड़ा था जिसके बाद उसे डंडों और प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीटा गया। घटना रविवार की है।