दिल्ली पुलिस ने बताया कि पश्चिम विहार में अपने मालिक की मां की कथित तौर पर हत्या करने के लिए 18-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसने कथित तौर पर मालिक के घर से पहले ₹90,000 और फिर ₹20,000 चुराए। बकौल पुलिस, इसका विरोध करने पर उसने महिला को धकेला और कॉलर बोन टूटने से उनकी मौत हो गई।