चोरी के मकसद से असम के घर में घुसा शख्स रसोई में पकाने लगा खिचड़ी, हुआ गिरफ्तार

असम पुलिस ने कीमती सामान चुराने के मकसद से एक घर में घुसे शख्स को स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, चोरी के प्रयास के बीच शख्स रसोई में अपने लिए खिचड़ी पकाने लगा था। बकौल पुलिस, "कई स्वास्थ्य लाभों के बावजूद चोरी के दौरान खिचड़ी पकाना...आपकी बेहतरी के लिए नुकसानदेह हो सकता है।"