केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि चोरी की गईं 228 कलाकृतियां 2014 के बाद से वापस लाई जा चुकी हैं। मंत्रालय के मुताबिक, भारत की आज़ादी से लेकर 2014 तक चोरी की गईं केवल 13 कलाकृतियां ही वापस लाई गईं थीं। मंत्रालय ने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसका शीर्षक 'हमारी विरासत घर लाना' है।