चोरों ने बिहार में 150 साल पुरानी ऐतिहासिक 'धूप घड़ी' का ब्लेड किया चोरी, केस दर्ज

एक अधिकारी ने बताया है कि रोहतास (बिहार) ज़िले के डेहरी में चोरों ने ऐतिहासिक धूप घड़ी को क्षतिग्रस्त कर धातु से बना उसका एक ब्लेड चोरी कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस धूप घड़ी का निर्माण 1871 में हुआ था। डेहरी के एसएचओ राजीव रंजन ने कहा है कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।