जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में गुरुवार को एक चौकी पर चालक द्वारा वाहन नहीं रोकने पर सीआरपीएफ के जवान ने गोली चला दी जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और इशारा करने के बावजूद वाहन नहीं रुकने पर जवान ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी।