ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे ऐशेज़ टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ताज़ा अंकतालिका जारी की है। मैच ड्रॉ होने के कारण ऑस्ट्रेलिया अंकतालिका में पहले स्थान से दूसरे पर पहुंच गया है। इंग्लैंड 1 जीत, 5 हार व 2 ड्रॉ के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे है जबकि श्रीलंका टॉप पर है।