सिडनी में बुधवार से होने वाले चौथे ऐशेज़ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में ट्रैविस हेड की जगह उस्मान ख्वाजा को जगह मिली है जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2019 में खेला था। वहीं, इंग्लिश टीम में चोटिल ओली रॉबिन्सन की जगह पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी हुई है।