छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी की शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा दक्षिण दिशा में यमराज के नाम का दीया जलाने की विशेष परंपरा है जिसे यम का दीया कहते हैं। मान्यतानुसार, ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।