लेंसकार्ट के प्रोडक्ट लीडर राहुल रुपानी ने लिंक्डइन पर बताया है कि बिना किसी ऐप-फंड व टेक्नोलॉजी के अपना दिमाग लगाकर मुंबई का एक ऑटो चालक ₹5-8 लाख/माह कमा रहा है। बकौल रुपानी, चालक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर ऑटो खड़ा कर वहां आने वाले लोगों के बैग रखने के बदले ₹1,000/बैग लेता है जिससे वह ₹20,000-₹30,000/दिन कमा रहा है।