छोटे से शहर को हॉकी की बेहतरीन प्रतिभाओं का केंद्र बनाने वाले 'गुरु' बलदेव सिंह को मिला पद्मश्री
छोटे से शहर शाहाबाद मारकंडा (हरियाणा) को हॉकी की बेहतरीन प्रतिभाओं का केंद्र बनाने वाले 'गुरु' बलदेव सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने दर्जनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और कई भारतीय कप्तानों को तराशा है। वह 1996 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के सहायक कोच रहे और बाद में सीनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच भी बने।